उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: राज्यपाल ने ली रैतिक परेड की सलामी, जानिए कार्यक्रम की खास बातें..

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आज प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किये गए। राज्यभर में हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। इसी क्रम में पुलिस लाइन में स्थापना दिवस पर रैतिक परेड का आयोजन गया। कार्यक्रम में देहरादून एसएसपी निवेदिता कुकरेती के नेतृत्व में उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने रैतिक परेड की शानदार प्रस्तुति दी।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस परेड की सलामी ली। साथ ही इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दो पत्रिकाओं का भी विमोचन किया गया। पुलिस विभाग की वार्षिक पुस्तक का विमोचन के साथ ही संवेदी पुलिस की नई पहल पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। इनका विमोचन  राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया।

इस दौरान बेहतर सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। कुल 19 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। यह पदक राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदान किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने अपने उद्धबोधन में प्रदेश वासियो को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही  उन्होंने कहा कि, पुलिस कर्मीयो का काम चुनौतीपूर्ण रहता है। उन्होंने कहा कि, बाल्य अवस्था से राज्य युवा अवस्था मे प्रवेश कर चुका है। कई राज्यों की तुलना में उत्तराखंड तेजी से विकास कर रहा है। प्रति व्यक्ति आय और विकास दर में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही कहा कि, उत्तराखंड की मातृ शक्ति का उत्तराखण्ड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है लेकिन, कई जिलों में लिंग अनुपात कम होने से चिंता बढ़ती है।

कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि, पुलिस ने एक साल में बेहतर काम किये हैं और कई उपलब्धियां हासिल की है। साथ ही कहा कि, देश के टॉप 10 थानों में दो थाने उत्तराखंड के आना उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव की बात है। इस दौरान शहीदों को भी मुख्यमन्त्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने याद किया।

वहीँ कार्यक्रम में मौजूद डीजीपी अनिल रतूड़ी ने अपने सम्बोधन में कहा कि, राज्य गठन के बाद हजारों युवक पुलिस के जावन बनकर राज्य की सेवा कर रहे हैं। राज्यवासियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मी सतर्क हैं। साथ ही उत्तराखंड पुलिस विधिक रूप से और मानवीय भाव से काम कर रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like