उत्तराखंड पीसीएस का परिणाम घोषित, नैनीताल के हिमांशु बने टॉपर

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा-2016 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें नैनीताल निवासी देहरादून के जिला पंचायत अधिकारी हिमांशु कफालटिया सहित पांच अभ्यर्थी डिप्टी कलक्टर बनें हैं। पुलिस उपाधीक्षक में अंकित कंडारी सहित 17 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में पीसीएस के अन्य पदों पर चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। हालांकि आवास विकास विभाग के सहायक नगर नियोजक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग फीचर लेखक एवं संपादक, जिला सूचना अधिकारी के रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिल सके हैं।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस-2016 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 27 मार्च को जारी कर दिया गया था। जबकि साक्षात्कार 28 मई से 31 मई के बीच आयोजित कराए गए। शुक्रवार शाम पीसीएस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट वेबसाइट https://ukpsc.gov.in/ पर अपलोड कर दिया है।

डिप्टी कलक्टर कार्मिक विभाग 

हिमांशु कफल्टिया, गौरव पांडेय, कुमकुम जोशी, हितेंद्र वर्मा और संदीप कुमार।

पुलिस उपाधीक्षक 

अंकित कंडारी, नीरज सेमवाल, सुमित पांडेय, नितिन लोहानी, अभिनय चौधरी, परवेज अली, विभा दीक्षित, अश्मिता ममगैन, रीना, ओसीन जोशी, विमल रावत, हर्षवर्धिनी सुमन, विभव सैनी, नताशा ङ्क्षसह, विवेक कुमार नौटियाल, प्रशांत कुमार और निहारिका सेमवाल।

जिला कमांडेंट होमगार्ड 

निर्मल जोशी, नितिन ककेरवाल।

अधीक्षक कारागार

अनुराग मलिक, सुमित त्रिपाठी।

सहायक आयुक्त वित्त विभाग 

अमित कुमार, शिवांग सेठ, अभिषेक ङ्क्षसह हयांकी, अविनाश दीपक।

वित्त अधिकारी 

प्रणव कुमार, प्रशांत कुमार, हेम कंडपाल, स्मिता लोशाली, मनीष कुमार श्रीवास्तव, एकता पंजवानी, अजय कुमार, दीपिका चौहान,  आशीष कुमार और विदुषी भट्ट।

सहायक नगर आयुक्त, सहायक नगर अधिकारी, अधिशासी अधिकारी

गौरव भसीन, आलोक उनियाल, तनवीर ङ्क्षसह मारवाह, सरताज सिंह मन्हास, आशुतोष सती, अंकिता जोशी, दीपक गोस्वामी, लीना चंद्रा, विनोद कुमार।

सहायक निबंधक सहकारिता

-मोनिका चुनेरा

वाणिज्य कर अधिकारी

मनोज कुमार जोशी, एशा, मुरली मनोहर जोशी, नितिन कुमार, अमित दत्त।

जिला बचत अधिकारी

अर्शित गोंडवाल।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

अंबुजा त्रिवेदी, नितेश सिंह रावत।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like