अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, कार सवार सभी लोग सुरक्षित

Please Share

देहरादून: विकासनगर पुलिस द्वारा अवगत कराया गया कि आज दिनांक 12-3-2020 समय करीब 12:30 बजे कुल्हाल चेक पोस्ट से पहले सेल टैक्स बैरियर के पास एक कार टाटा नेक्सन नंबर HP17F-4967 अनियंत्रित होकर रोड पर पलट गई जिसमें चालक व कार में बैठे एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई है। प्रारंभिक जांच में कार चालक द्वारा तेजी से वाहन चलाने तथा नियंत्रण न कर पाने के कारण उक्त वाहन का सड़क पर ही पलट जाना पाया गया है।
घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए थे।  घायलों को उनके परिजनों द्वारा उपचार हेतु अपने साथ ले जाया जा चुका है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है
घायलों के नाम इस प्रकार से है। 
1-प्रथम s/० योगेश निवासी पौंटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश उम्र19 वर्ष *(चालक)*
2-विशाल s/० सतपाल उम्र 20 वर्ष निवासी उपरोक्त

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply