उन्नाव: रेप पीड़िता की अस्पताल में मौत, कानून मंत्री बोले फास्ट ट्रैक कोर्ट में करेंगे अपील

Please Share

उत्तर प्रदेश: उन्नाव की रेप पीड़िता की कल रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। रेप पीड़िता को बीते 5 दिसंबर को एयरलिफ्ट के जरिए गंभीर हालत में लखनऊ से दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल लाया गया था। अस्पताल के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बेहतर प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नही जा सका।

आपको बता दें कि शुक्रवार रात 11 बजकर 10 मिनट पर पीड़िता को दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल मैं लाया गया लेकिन रात 11 बजकर 40 मिनट पर उसकी मौत हो गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्नाव रेप पीड़िता के निधन पर कहा, “यह दुखद है कि पीड़िता आज हमारे बीच नहीं है। हम इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने के लिए आज संबंधित अदालत में अपील करेंगे। हम मामले को दिन प्रतिदिन सुनवाई के लिए भी अपील करेंगे।

 

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like