यूपी में राज बब्बर को बड़ा रोल, राहुल ने बनाई 92 सदस्यों वाली 6 कमेटियां

Please Share

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगी है। कांग्रेस को इस बात का अंदाजा है कि सरकार बनाने का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर जाता है, लिहाजा पार्टी यूपी में अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। पहले पार्टी ने प्रियंका गांधी को राजनीति में उतारा और उन्हें पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी सौंपी गई और अब प्रियंका की अगुवाई में एक पूरी नई टीम का को तैयार कर लिया गया है। राहुल गाधी ने छह समितियों की गठन किया है, इन समितियों में कुल 92 सदस्य हैं। इसमे चुनाव प्रचार समिति, प्रचार अभियान समिति, चुनाव रणनीति समन्वय समिति, घोषणा पत्र समिति, मीडिया एवं प्रचार समिति अहम है।

पार्टी ने एक बार फिर से वरिष्ठ नेता राज बब्बर पर भरोसा जताया है और उन्हें सबसे अहम चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इस कमेटी में राजबब्बर के अलावा 33 सदस्य हैं। इस कमिटी में अजय कुमार लल्लू, निर्मल खत्री, श्रीप्रकाश जायसवाल, सलमान खुर्शीद और आरपीएन सिंह, संजय सिंह, जितिन प्रसाद, प्रमोद तिवारी, प्रदीप माथुर, पीएप पुनिया, अनुग्रह नारायण सिंह, इमरान मसूद, ललितेश पति त्रिपाठी को इस कमेटी में शामिल किया गया है।
वहीं राशिद अल्वी को घोषणा पत्र कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है, वह आगामी चुनाव से पहले मैनिफेस्टो बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे, इस कमिटी में कुल 10 सदस्य हैं, जिसमे जितिन प्रसाद, बृजलाल खाबरी, गजराज सिंह, हफीजुर्रहमान, हरेंद्र अग्रवाल, हर्षवर्धन, नीरज त्रिपाठी और रोहित राणा को इस कमिटी में शामिल किया है। वहीं गजराज सिंह को राहुल गांधी ने प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इस कमिटी में 20 सदस्य हैं जिसमे इमरान मसूद, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह को जगह दी गई है।
चुनावी रणनीति बनाने के लिए वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद को जिम्मेदारी दी गई है। इस कमेटी में निर्मल खत्री, संजय सिंह, प्रमोद तिवारी, रामलाल शामिल हैं। वहीं मीडिया कमेटी का जिम्मा राजीव शुक्ला को दी गई है, उन्हें मीडिया और पब्लिसिटी कमेटी का गठन किया गया है। इसमे कुल 10 सदस्य हैं। इस कमेटी के सदस्य मुख्य रूप से टीवी डिबेट में पार्टी का रुख रखेंगे। इसमे अखिलेश प्रताप सिंह, नदीम जावेद शामिल हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like