यूपी पुलिस का एक्शन जारी, 72 घंटों में 22 एनकाउंटर, 34 गिरफ्तार

Please Share

लखनऊ : यूपी में बढ़ते अपराधों के मद्देनज़र पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पूरी तरह आक्रामक दिख रही है। प्रदेश भर से 72 घंटों के अंदर पुलिस ने अलग-अलग शहरों में 22 एनकाउंटर कर, 34 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए अपराधियों में से 7 बदमाशों पर 50 हजार व 2 बदमाशों पर 25 हजार रुपये इनामी राशि रखी गई थी। वहीं इस ताबड़तोड़ मुठभेड़ में 2 इनामी बदमाश ढेर हुए हैं। जिनमे एक 25 हजारी व एक 50 हज़ारी बदमाश था।
मुख्यरूप से बुलंदशहर, कानपुर, बागपत, मेरठ, शहरों से इन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कुछ शातिर बदमाश पुलिस की गोलियों से घायल होने के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। अलग-अलग शहरों में पुलिस ने मुठभेड़ कर बड़े अपराधियों को ढेर किया है। प्रदेश में अपराधों पर काबू पाने के लिए पुलिस द्वारा सख्त रवैया लगातार जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply