उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा ने 100 साल की बुआ का परिवार संग मिलकर बनाया जन्मदिन

Please Share

रिपोर्ट- नंद किशोर गर्ग
रानीखेत: 27 मई। कुछ लोग जो लम्बी उम्र पाते हैं उनमें से एक प्रदेश के उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा की बुआ मालती पूरे 100 साल पार कर चुकी हैं। इनके जन्म दिन का जश्न बड़े उत्साह से इनके निवास परिसर सि्ंर्प्रग फील्ड में मनाया गया। यह वृद्धा पूरी तरह स्वस्थ है। ये करीब 85 साल पहले विडो हो गई थी। इनके पति दरबान सिंह सिंगापुर के युद्ध में शहीद हो गये थे। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी के पापा स्व0 पूरन सिंह माहरा की यह विडो बुआ इन्ही के घर पर ही रही हैं। विधायक करन माहरा ने अपने परिवार जनो व मित्रो के साथ बुआ जी से मिल्क केक कटवा कर बड़ी धूमधाम से मनाया। इससे पहले महिलाओं द्वारा सुन्दर कान्ड का पाठ भी किया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like