एआरएस ने दून पुलिस के 12 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ठ कार्य के लिए किया सम्मानित

Please Share

देहरादून: पं. दीनदयाल उपाध्याय, एक्शन एण्ड रिसर्च सोसाइटी (रजि0) ने बुधवार को दून पुलिस के 12 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इन कर्मियों को ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने पर सम्मानित करते हुए शाॅल, सम्मान पत्र और पर्यावरण सरंक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कदम उठाते हुए एक-एक पौधा देकर सम्मानित किया गया।

इनमे थाना रायपुर के अंतर्गत 2 जून को नेहरू ग्राम स्थित टैन्ट हाउस में लगी आग से अपनी जान की परवाह किये बिना 04 व्यक्तियों का जीवन बचाने वाले 02 पुलिस कर्मियों कां0 केशर सिंह पवांर और कां0 सुरेन्द्र खन्तवाल व थाना रायपुर के अंतर्गत 06 जुलाई को दशमेष विहार में मकान में लगी आग से 06 व्यक्तियों का जीवन बचाने में अदम्य साहस एंव निर्भिकता से कार्य करने वाले 02 पुलिस कर्मियों कां0 फैजान अली और कां0 राजेश कुमार को सम्मनित किया गया। साथ ही थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत 18अगस्त को मालदेवता क्षेत्र में सोंग नदी के तेज बहाव में बह रही जीप में से 04 व्यक्तियों को रैस्क्यू करने वाले उ0नि0ना0पु0 मनोहर सिंह रावत, कां0 राकेश डिमरी, कां0 मनमोहन नेगी, कां0 पंकज कुमार और कां0 रणजीत राणा को को भी सम्मानित किया गया।

इसके अलावा 25 अगस्त को नेहरूग्राम क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पहुंचे चीता कर्मी कां0 राजेश कुमार ने उक्त व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी पर किये गये जानलेवा हमले से आरक्षी द्वारा स्वंय पर खुखरी का वार झेल कर महिला को बचाया गया, जिसमें आरक्षी को गम्भीर चोटें आयी। इसी प्रकार थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 05जुलाई को 02 सम्प्रदायो के मध्य रैली निकाले जाते समय तनाव की स्थिती उत्पन्न होने पर निर्भिकता के साथ दोनो पक्षों को अलग करते हुए तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने वाले कां0 प्रदीप कुमार व कां0 पंकज मलासी, जिनके द्वारा शहर में एक बडी साम्प्रदायिक घटना को होने से रोका गया, को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संस्था के इस कदम की सराहना की और बताया कि संस्था ने इस प्रकार पुलिस के उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित करने से पुलिस विभाग में इसका सकारात्मक संदेश जायेगा। उन्होने कहा कि पुलिस की कार्यों की बुराई करना सबसे आसान कार्य है लेकिन ऐसे बहुत कम ही मौके आते हैं, जब जनता पुलिस के कार्यों की सराहना करती है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गणेश जोशी ने सम्मान समारोह के दौरान सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मियो को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस का कार्य सबसे मुश्किल और सराहनीय है। पुलिस के हमारे साथी जिस तरीके से समाज में सौहार्द एंव सुरक्षा बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाते हैं, उसका श्रेय उन्हें कम ही मिलता है। दिन हो या रात, हर वक्त पुलिस का साथ हमें चाहिए होता है, प्रत्येक त्योहार में हम सभी अपने परिवार के साथ मौजूद रहकर उसका आनंद लेते हैं, परंतु पुलिसकर्मी चौराहों पर खड़े होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं, बावजूद इसके समाज पुलिस को अपशब्द कहता है।

वहीँ संस्था की अध्यक्ष नेहा जोशी ने बताया कि, उनकी संस्था समाज को जागरूक करने के लिए समय-समय पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करती है। उनकी संस्था ने अपने वर्दी वाले साथियों को धन्यवाद करने की यह एक छोटी सी कोशिश है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भरोसा दिलाया कि एक सामाजिक संस्था के रूप में वे सभी एक सुरक्षित उत्तराखंड की मुहिम में हमेशा पुलिस के साथ खड़े हैं। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से एक युवा होने के नाते सामाजिक कार्यों में संस्था के सहयोग की अपेक्षा की।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like