उत्तरा पंत की बहन व पर्वतारोही विमला पंत ने सीएम को दे डाली ये सलाह…

Please Share

देहरादून: बीते दिनों राजधानी दून में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में शिक्षिका के साथ हुए विवाद का मामला लगातार बड़ता जा रहा है। इस पूरे प्रकरण में उत्तरा पंत बहुगुणा की बड़ी बहन और प्रसिद्ध पर्वतारोही विमला पंत भी उतर चुकी हैं।

शुक्रवार को उत्तरा पंत बहुगुणा की बड़ी बहन विमला पंत तुली ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान विमला पंत ने कहा कि, जनता दरबार में उनकी बहन द्वारा मुख्यमंत्री के साथ किया गया व्यवहार अनुचित तो है, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा भी जो व्यवहार उनकी बहन के साथ किया गया है, वो भी उचित नहीं था। उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए कहा कि, इस पूरे विवाद पर मुख्यमंत्री को अपना बड़ा दिल दिखाना चाहिए और निलंबन के आदेश को वापिस लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा किये गए उत्तरा पंत के निलंबन पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के निलंबन के आदेश पर सवाल उठाते हुए कहा कि, अगर सरकार ने उनकी बहन को निलंबित किया है, तो इतने दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक निलंबन का पत्र उन तक क्यों नहीं पहुंचा है?

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like