उत्तराखंड: पति पत्नी का विवाद शिक्षक को पड़ा भारी, पत्नी ने एसआईटी से की शिकायत

Please Share

रुड़की:  प्रदेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हरिद्वार जिले से सटे रुड़की क्षेत्र में एक फ़र्ज़ी शिक्षक को पत्नी के साथ विवाद भारी पड़ गया। पत्नी ने पति के फर्जी प्रमाणपत्रों केे आधार पर नौकरी पाने की शिकायत एसआईटी को की थी। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई है। एसआईटी द्वारा आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।अब शिक्षक की नौकरी पर तलवार लटक रही है

बता दें कि रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक की फर्जी प्रमाणपत्रों की शिकायत एसआईटी को की गई थी। यह शिकायत आरोपी शिक्षक की पत्नी द्वारा की गई थी, क्योंकि दोनों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही थी।जांच में सामने आया है कि आरोपी शिक्षक द्वारा मूल निवासी प्रमाणपत्र हरिद्वार जिले का दर्शाया गया था, जबकि जांच में वह मेरठ के रहने वाला निकला है। एसआईटी की जांच रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

वहीं जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने बताया कि एसआईटी के आदेश पर शिक्षक को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दिया गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like