Uttarakhand: मुख्यमंत्री ने पैरालिंपिक एसोसिएशन ऑफ हेन्डीकैप्ड पीपल्स के सदस्यों के साथ की भेंट, युगांडा में होने वाले ओपन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2021 में शामिल होने वाले इन दिव्यांग खिलाड़ियों को दी शुभकामनायें

Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सचिवालय में पैरालिंपिक एसोसिएशन ऑफ हेन्डीकैप्ड पीपल्स के सदस्यों ने पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रेम कुमार के नेतृत्व में भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैरा खिलाड़ी दिव्यांगता की विषम परिस्थितियों को आपने अपने अदम्य साहस एवं जीवटता के बल पर सफलता की मिसाल कायम कर युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बने हैं। मजबूत मानसिक मनोबल के बल पर कोई भी कार्य कठिन नहीं होता है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन फेडरेशन के तत्वाधान में 15 नवंबर से 21 नवम्बर तक युगांडा के कम्पाला में आयोजित होने वाले ओपन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2021 में उत्तराखण्ड के दिव्यांग खिलाड़ी पुलिस विभाग रुद्रपुर में कार्यरत सिपाही शरद चंद जोशी एवं झुलाघाट निवासी दशरथ सिंह खड़ायत, को भी शुभकामनायें दीं हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like