उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन: आज 325 ओर कोरोना पॉज़िटिव, सबसे ज्यादा हरिद्वार व नैनीताल ज़िले से, आज 4 कोविड पॉज़िटिव मरीज़ों की मौत

Please Share

देहरादून: आज उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, शाम 07:30 बजे की रिपोर्ट में 325 अतिरिक्त संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 9, बागेश्वर ज़िले से 0, चमोली ज़िले से 13, चम्पावत ज़िले से 2, देहरादून ज़िले से 34, हरिद्वार ज़िले से 135, नैनीताल ज़िले से 62, पौड़ी ज़िले से 3, पिथौरागढ़ ज़िले से 1, रुद्रप्रयाग ज़िले से 27, टिहरी ज़िले से 16, उधमसिंह ज़िले से 23 व उतरकाशी ज़िले से 0 संक्रमित मरीज़ पाए गए है।

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11940 हुई है। वहीँ अब तक राज्य में कुल मिलाकर 151 मौत हुई है। आज एक 58 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की मौत एम्स ऋषिकेश में हुए है, जिनकी मौत टाइप I रेस्पिरेटरी फेलियर, एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम, कोविड न्यूमोनिया का कारण हुई है।    

यह भी पढ़ें: Live: PM मोदी का 74वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से संबोधन

वहीँ दूसरी मौत एक कोरोना पॉज़िटिव 16 साल के पुरष मरीज़ की एम्स ऋषिकेश में हुए है, जिनकी मौत रेफेक्टरी सेप्टिक शॉक एंड एक्यूट ल्य्म्फोब्लास्टिक लुकेमिया के कारण हुई है।

तीसरी मौत एक कोरोना पॉज़िटिव 55 साल के पुरष मरीज़ की एम्स ऋषिकेश में हुए है जिनकी मौत टाइप I रेस्पिरेटरी फेलियर, एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम, कोविड न्यूमोनिया का कारण हुई है।    

चौथी मौत एक कोरोना पॉज़िटिव 40 साल की महिला मरीज़ की सुशीला तिवारी गवर्नमेंट हॉस्पिटल हल्द्वानी में हुए है, जिनकी मौत सड़न कार्डिओ पल्मोनरी अरेस्ट, टाइप II रेस्पिरेटरी फेलियर के कारण हुई है।

स्वस्थ हुए मरीज़ों की संख्या अब 7748 हुई है। जिसमे आज 246 (अल्मोड़ा ज़िले से 6, बागेश्वर ज़िले से 0, चमोली ज़िले से 0, चम्पावत ज़िले से 15, देहरादून ज़िले से 24, हरिद्वार ज़िले से 126, नैनीताल ज़िले से 48, पौड़ी ज़िले से 0, उत्तरकाशी ज़िले से 2, उधमसिंह नगर ज़िले से 7, रुद्रप्रयाग ज़िले से 0, पिथौरागढ़ ज़िले से 18 व टिहरी ज़िले से 0) मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है। अब 44 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।

अब 3997 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून ज़िले से 513, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 57, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 161, उदमसिंह नगर जिले से 900, चमोली जिले से 66, नैनीताल जिले से 634, उत्तरकाशी ज़िले से 164, पिथौरागढ़ जिले से 41, बागेश्वर जिले से 25, हरिद्वार ज़िले से 1258, रुद्रप्रयाग जिले से 51, चम्पावत ज़िले से 82 और अल्मोड़ा ज़िले से 45 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 4529  तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 4696 है।

कृपया हमारे फेसबुक पेज को लाइक व शेयर करें: https://www.facebook.com/hellouttarakhandnews

कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को लाइक व सब्सक्राइब करें http://www.youtube.com/c/HelloUttarakhandNews

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply