उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन: आज 411 ओर कोविड -19 पॉज़िटिव, सबसे ज्यादा देहरादून ओर हरिद्वार ज़िले में, आज 2 कोविड पॉज़िटिव मरीज़ों की मौत

Please Share

देहरादून: आज उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, शाम 08:30 बजे की रिपोर्ट में  411 अतिरिक्त संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 36 (12 संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए व 24 का डेटा नहीं दिया गया है), चम्पावत ज़िले से 8 (डेटा नहीं दिया गया है), देहरादून ज़िले से 82 (58 का डेटा नहीं दिया गया है व 24 संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए), हरिद्वार ज़िले से 143 (36 संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए व 107 का डेटा नहीं दिया गया है), नैनीताल ज़िले से 49 (35 संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए व 5 फ्लू क्लिनिक में संक्रमित पाए गए व 9 का डेटा नहीं दिया गया), पौड़ी ज़िले से 9 (डेटा नही दिया गया है), रुद्रप्रयाग ज़िले से 3 (डेटा नही दिया गया है), टिहरी ज़िले से 39 (डेटा नही दिया गया है), उधमसिंह ज़िले से 32 (23 का डेटा नहीं दिया गया है, 3 फ्लू क्लिनिक में संक्रमित पाए गए व 6 संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए हुए ) व उत्तरकाशी ज़िले से 10 (डेटा नही दिया गया है) संक्रमित मरीज़ पाए गए है।

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 10432 हुई है। वहीँ अब तक राज्य में कुल मिलाकर 136 मौत हुई है। आज एक 75 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की मौत एम्स ऋषिकेश में हुए है, जिनकी मौत टाइप I रेस्पिरेटरी फेलियर विथ रेफेक्टरी सेप्टिक शॉक, कोविड न्यूमोनिया, एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम के कारण हुई है।

वहीँ दूसरी मौत एक कोरोना पॉज़िटिव 33 साल के पुरष मरीज़ की सुशीला तिवारी गवर्नमेंट हॉस्पिटल हल्द्वानी में हुए है, जिनकी मौत बयलेटरल न्यूमोनिया, सीवियर ARDS, टाइप I रेस्पिरेटरी फेलियर के कारण हुई है।

स्वस्थ हुए मरीज़ों की संख्या अब 6470 हुई है। जिसमे आज 169 (अल्मोड़ा ज़िले से 4, बागेश्वर ज़िले से 14, चमोली ज़िले से 4, चम्पावत ज़िले से 3, देहरादून ज़िले से 24, हरिद्वार ज़िले से 53, नैनीताल ज़िले से 26, पौड़ी ज़िले से 1, उत्तरकाशी ज़िले से 3, उधमसिंह नगर ज़िले से 14, रुद्रप्रयाग ज़िले से 0, पिथौरागढ़ ज़िले से 23 व टिहरी ज़िले से 0) मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है। अब 39 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।

अब 3787 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून ज़िले से 411, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 70, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 114, उदमसिंह नगर जिले से 1054, चमोली जिले से 27, नैनीताल जिले से 595, उत्तरकाशी ज़िले से 146, पिथौरागढ़ जिले से 89, बागेश्वर जिले से 18, हरिद्वार ज़िले से 1104, रुद्रप्रयाग जिले से 28, चम्पावत ज़िले से 65 और अल्मोड़ा ज़िले से 66 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 6746  तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 5114  है।

कृपया हमारे फेसबुक पेज को लाइक व शेयर करें: https://www.facebook.com/hellouttarakhandnews

कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को लाइक व सब्सक्राइब करें http://www.youtube.com/c/HelloUttarakhandNews

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply