उत्तराखंड कोरोना स्वास्थ्य बुलेटिन (COVID-19) 01/05/2020 रात 11:00 की रिपोर्ट, एक और कोरोना पॉजिटिव

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड कोरोना स्वास्थ्य बुलेटिन (COVID-19) 01/05/2020 रात 11:00 की रिपोर्ट

आज रात 11:00 के कोरोना स्वास्थ्य बुलेटिन में COVID-19 का एक और नया संक्रमित मामला सामने आया है जिससे COVID-19 के मरीज़ों की अब कुल संख्या 58 हुई है। यह मामला एम्स ऋषिकेश से आया है और वहीं की एक इंटर्न स्टूडेंट भी है। वहां आज ठीक हुए मरीज़ों की संख्या 37 हुई है। ठीक हुए एक मरीज़ देहरादून ज़िले से है

यह भी पढ़ें: लोगों को वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रेल मंत्री से किया यह अनुरोध

वहीँ आज शाम तक COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 408 तथा आज भेजे गए नमूनों की संख्या 226 रही है। उत्तराखंड के कुल 58 संक्रमित मामलों में से 37 ठीक हुए मरीज़ है। अभी 20 सक्रिय मामले बचे है। सक्रिय मामले केवल देहरादून, उदमसिंघ नगर, नैनीताल और हरिद्वार जिलों में ही हैं, जिसमे देहरादून में 14, नैनीताल में 2, उधम सिंह नगर में 3 और हरिद्वार ज़िले में 1 सक्रिय मामले है

वहीँ हॉटस्पॉट क्षेत्र भी उत्तराखंड में बढ़ते जा रहा है जिसमे देहरादून में अब 8 हॉटस्पॉट, हरिद्वार में 7, नैनीताल में 1 और उधम सिंह नगर में 1 ज़ोन्स है। राज्य में ठीक होने वाले कोविद -19 रोगियों का प्रतिशत 64.91% है

यह भी पढ़ें: सरकार ने दो हफ्ते के लिए और बढ़ाया लॉकडाउन, 17 मई तक रहेगा जारी, दी गई यह छूटें

हॉटस्पॉट देहरादून कॉलोनी 

  • भगत सिंह कॉलोनी

  • कारगी ग्रैंड पटेल नगर

  • झाबरवाला डोईवाला

  • केशवपुरी बस्ती डोईवाला

  • मुस्लिम कॉलोनी, कच्ची कॉलोनी, सदर तहसील

  • आज़ाद कॉलोनी, आईएसबीटी, देहरादून

  • बीस बीघा कॉलोनी, नगर निगम, ऋषिकेश 

  • शिवा एन्क्लेव, वार्ड -24, ऋषिकेश

हॉटस्पॉट हरिद्वार कॉलोनी 

  • गांडीखाता, तहसील हरिद्वार 

  • ज्वालापुर, तहसील हरिद्वार 

  • पनियाला, तहसील रूड़की 

  • नागला इमिरती, रूड़की 

  • मालकपूरा, नारसन 

  • मानक माजरा, भगवानपुर 

  • बदलपुर, लक्सर 

हॉटस्पॉट नैनीताल कॉलोनी 

  • बनफूलपुरा, हल्द्वानी 

  • उत्तराखंड कोरोना स्वास्थ्य बुलेटिन (COVID-19) 01/05/2020 रात 11:00 की रिपोर्ट, एक और कोरोना पॉजिटिव 2 Hindi News Bharat »

    कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को भी लाइक व सब्सक्राइब करें: https://www.youtube.com/HelloUttarakhandNews

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply