उत्तराखंड कोरोना स्वास्थ्य बुलेटिन (COVID-19) 28/04/2020 शाम 08:00 की रिपोर्ट, आज 3 की हुई पुष्टि

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड कोरोना स्वास्थ्य बुलेटिन (COVID-19) 28/04/2020 शाम 08:00 की रिपोर्ट

देहरादून में COVID-19 सकारात्मक के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आज पहले एक मरीज़ की पुष्टि हुई थी लकिन अब दो और मरीज़ों की पुष्टि होने से  COVID-19 सकारात्मक मामलों की कुल संख्या 54 पहुंची है। आज के तीनों मामले ऋषिकेश, देहरादून ज़िले से है। जिसमे इलाज के लिए आयी एक महिला, जनरल सर्जरी वार्ड में एक स्टाफ नर्स और यूरोलॉजी वार्ड में एक मरीज के परिचारक संक्रमित पाया गया

वहां आज ठीक हुए मरीज़ों की संख्या 34 हुई है। कल तक यह संख्या 33 पर थी। यानि आज 1 और मरीज़ ठीक हुए है। 

यह भी पढ़ें: खेत में काम कर रहे दो बुजुर्ग भाई बहन पर जंगली सुअर ने किया हमाला-दोनों हुए ज़ख़्मी

वहीँ आज शाम तक COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 300 तथा आज भेजे गए नमूनों की संख्या 269 रही है। उत्तराखंड के कुल 54सकारात्मक मामलों में से 34 ठीक हुए मरीज़ है। अभी 20 सक्रिय मामले बचे है। सक्रिय मामले केवल देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार जिलों में ही हैं, जिसमे देहरादून में 16, नैनीताल में 2 और हरिद्वार ज़िले में 2 सक्रिय मामले है

वहीँ देहरादून में 7 हॉटस्पॉट, नैनीताल में 1 और हरिद्वार में 3 ज़ोन्स है। राज्य में ठीक होने वाले कोविद -19 रोगियों का प्रतिशत 65.36 है

हॉटस्पॉट देहरादून कॉलोनी 

  • भगवत सिंह कॉलोनी

  • कारगी ग्रैंड पटेल नगर

  • झाबरवाला डोईवाला

  • केशवपुरी बस्ती डोईवाला

  • मुस्लिम कॉलोनी, कच्ची कॉलोनी, सदर तहसील

  • आज़ाद कॉलोनी, आईएसबीटी, देहरादून

  • बीस बीघा कॉलोनी, नगर निगम, ऋषिकेश 

हॉटस्पॉट हरिद्वार कॉलोनी 

  • गांडीखाता, तहसील हरिद्वार 

  • ज्वालापुर, तहसील हरिद्वार 

  • पनियाला, तहसील रूड़की 

हॉटस्पॉट नैनीताल कॉलोनी 

  • बनफूलपुरा, हल्द्वानी 

यह भी पढ़ें: अपनेपन की आस में टूटते-बिखरते-कराहते लोगों के लिए कौथिग फाउंडेशन ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र-कहा अंतिम उम्मीद आप से

उत्तराखंड कोरोना स्वास्थ्य बुलेटिन (COVID-19) 28/04/2020 शाम 08:00 की रिपोर्ट, आज 3 की हुई पुष्टि 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply