उत्तराखंड कोरोना अपडेट, 20 और कोरोना पॉजिटिव

Please Share

देहरादून: प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार बढ़ती ही जा रहा है। आज देर रात 12 बजे, 20 और संक्रमित मरीज़ों की एम्स से पुष्टि हुई है, जिसमे पांच हरिद्वार ज़िले से, दो देहरादून ज़िले से (दोनों ऋषिकेश से) और तेरह टिहरी ज़िले से संक्रमित है। 

वहीँ आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी, दोपहर 3 बजे की रिपोर्ट में 51 संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमे पांच हरिद्वार ज़िले से (1 सरकारी हॉस्पिटल स्टाफ नर्स व 4 लोकल लेबर), तीन देहरादून ज़िले से (1 मेरठ से, 1 मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती व 1 देहरादून लोकल व्यक्ति जो सब्ज़ी मंडी में कार्यरत है), दस नैनीताल ज़िले से (सभी दिल्ली से लौटे हुए), दो उदमसिंह नगर ज़िले से (दोनों मुंबई से लौटे हुए), चौदह टिहरी ज़िले से (सभी मुंबई से लौटे हुए), तीन अल्मोड़ा ज़िले से (सभी मुंबई से लौटे हुए) और चौदह पिथौरागढ़ ज़िले से (दिल्ली से 6, जालंधर से 4, चंडीगढ़ से 3, मुंबई से 1) संक्रमित हैहरिद्वार ज़िले में एक सप्तऋषि से, एक कनखल से, दो लक्सर से व एक बहादराबाद से है। 

प्रदेश में अभी तक 4 मोत हुई है। कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 420 हुई है। वहीँ अब तक ठीक हुए मरीज़ों की संख्या 64 है। 

यह भी पढ़ें: दून में इस क्षेत्र को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित-जिलाधिकारी ने किया आदेश पारित

अभी 349 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून से 40, पौड़ी गढ़वाल से 8, टिहरी गढ़वाल से 38, उदमसिंह नगर से 43, चमोली से 11, नैनीताल से 126, उत्तरकाशी से 9, पिथौरागढ़ से 17, बागेश्वर से 8, हरिद्वार से 26, रुद्रप्रयाग से 3, चम्पावत से 8 और अल्मोड़ा से 12 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 729 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 749 है।

हॉटस्पॉट को देखना जाए, तो देहरादून ज़िले में अब 2 से 3 हॉटस्पॉट जोन है। वहीँ हरिद्वार में अब हॉटस्पॉट बढ़कर 9 से 13 हुए है और उधमसिंह नगर में 4 हॉटस्पॉट ज़ोन्स है।

हॉटस्पॉट देहरादून – 3 

  • बैराज कॉलोनी, सिंचाई विभाग, ऋषिकेश

  • गुरु रोड, पटेल नगर

  • ओम सार्थक सेवला कला, देहरादून 

हॉटस्पॉट हरिद्वार – 13 

  • नागला इमिरती, रूड़की

  • खाता खेरा, भगवान पुर

  • सती मोहल्ला, वार्ड नंबर 34, नगर निगम रुकडी

  • मातावाला मोहल्ला, वार्ड नंबर 8, नगर पंचायत, लंदुआरा

  • वार्ड नंबर 12, मोहमद पुर, मोहन पूरा, नगर निगम, रूड़की

  • मुंडा खेरा कलां, लक्सर 

  • दरगापुर, लक्सर 

  • आदर्श नगर, नगर निगम, रूड़की 

  • ग्राम दबकी, लक्सर 

  • विलेज दादूपुर, गोविंदपुर, हरिद्वार 

  • हज़रत बिलाल मोहल्ला, वार्ड नंबर 6, लंदुआरा, मंगलोर 

  • आंबेडकर कॉलोनी, वार्ड नंबर 9, लंदुआरा, मंगलोर 

  • ग्रीन पार्क कॉलोनी, रूड़की 

हॉटस्पॉट उधमसिंह नगर – 4 

  • वार्ड नंबर 13, राजीव नगर, बाजपुर

  • विलेज रायपुर, तैसील जसपुर

  • विलेज गुडेलिया तेसिल काशीपुर

  • विलेज सिसाई, नगर पालिका,  किच्छा

कृपया हमारे फेसबुक पेज को लाइक व शेयर करें: https://www.facebook.com/hellouttarakhandnews

 

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply