उत्तराखंड कोरोना अपडेट: एक और कोरोना पॉजिटिव, पढ़ें विस्तार से खबर

Please Share

देहरादून: आज एक और संक्रमित मामले सामने आया है जिससे अब उत्तराखंड में COVID-19 के मरीज़ों की संख्या 92 हुई है। यह प्रवासी मरीज़ महाराष्ट्र से लोटा था और ऋषिकेश का रहना वह है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में आशुतोषनगर, ऋषिकेश निवासी एक कोविड पॉजिटिव 27 वर्षीय युवक को भर्ती किया गया है। युवक मुंबई स्थित एक होटल में कार्यरत था व दो दिन पूर्व वहां से अपने घर लौटा था। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल जी ने बताया कि युवक मुंबई के होटल आईटीसी मराठा में करीब छह साल से बतौर रिसेप्शनिस्ट है, जो बीते 14 मई को वहां से अपने घर आशुतोष नगर, ऋषिकेश लौटा है व उसके बाद से होम क्वारंटाइन में था। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य खराब होने पर बीते दिवस 16 मई शनिवार को मरीज का सैंपल लिया गया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

उन्होंने बताया कि हाल ही में युवक जिस होटल में कार्यरत है उसमें कुछ सकारात्मक मामले मिले थे, जिसके बाद युवक घर लौटा था, हालांकि वहां कार्य के दौरान उसका कोविड परीक्षण किया गया था जिसमें रिपोर्ट नकारात्मक आई थी। घर लौटकर होम क्वारंटाइन में रह रहे इस युवक के स्वास्थ्य में दिक्कत होने पर वह स्वयं एम्स ऋषिकेश की कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी में शनिवार को परीक्षण के लिए आया था जहां कोविड के मद्देनजर उसके रक्त का नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि संभवतः उसे अपने कोविड संक्रमित होटल के सहकर्मियों अथवा लंबी दूरी की यात्रा के दौरान किसी अन्य व्यक्ति से संक्रमण हुआ है। लिहाजा एम्स में परीक्षण के उपरांत 16 मई की मध्य रात्रि को उसकी जांच रिपोर्ट सकारात्मक आई है। उन्होंने बताया कि इस बाबत जिला और राज्य निगरानी से जुड़े अधिकारियों को मामले के बारे में सूचित कर दिया गया है। साथ ही इस मामले को निकटतम स्तर 1 कोविड देखभाल केंद्र (CCC) को सरकार की नीति के अनुसार होम क्वारंटाइन सुविधा से स्थानांतरित कर दिया जाए, अन्यथा उपयुक्त सुविधा सुनिश्चित होने पर उसे होम क्वारंटेंट जारी रखा जा सकता है और डिटेल कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़ें: सफाई कोरोना वॉरियर्स का आरोप-देहरादून से प्रकाशित दैनिक अखबार में छपी झूठी खबर

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply