Uttarakhand COVID: 2915 नए कोरोना पॉजिटिव, 3 कोरोना संक्रमित मरीज़ों की मौत

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज़ी से बढ़ती ही जा रही है। आज बुधवार को राज्य में 2915 नए कोरोना मरीज मिले है। साथ ही तीन संक्रमित मरीज़ों की मौत हुई है। 
आज जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में देहरादून में सर्वाधिक 1361, नैनीताल में 424, हरिद्वार में 374, यूएस नगर में 217, अल्मोड़ा में 85, बागेश्वर में 34, चमोली में 27, चम्पावत में 119, पौड़ी में 131, पिथौरागढ़ में 70, रुद्रप्रयाग में 9, टिहरी में 63 व उत्तरकाशी में 1 व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया है। वहॉं आज एम्स ऋषिकेश में एक, नैनीताल में एक व कोटद्वार में एक मरीज की मौत हुई है।
बुधवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों व होम आईसोलेशन से 1335 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जिससे एक्टिव मरीजों की अब संख्या 8018 हो गई है।
देहरादून स्थित राजभवन में 33 कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एहतियातन राजभवन दो दिन के लिए बंद रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार, राजभवन में एक कर्मचारी संक्रमित मिला था। मंगलवार को 198 कर्मचारियों की जांच कराई गई, जिसमें 32 अन्य कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। ये सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।
मेडिकल बुलेटिन देखने के लिए क्लिक करें ⬇️

Health Bulletin 12.01.2022

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like