VIDEO Mussoorie: पहाड़ी से बोल्डर आने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Please Share
नरेश नौटियाल की रिपोर्ट;
मसूरी (Mussoorie) 11.01.2022: सुवाखोली धनोल्टी रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुवाखोली से करीब 7 किलोमीटर आगे एक मोटरसाइकिल पहाड़ी से आये बॉर्डर की चपेट में आ गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आ गई। राहगीरों वह पुलिस द्वारा घायलों को 108 के माध्यम से मसूरी कम्युनिटी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा एक को मृत घोषित लिया गया। वहीँ घायल युवक को हायर सेंटर देहरादून भेजा गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये लोग बर्फ को देखने के लिए धनोल्टी घूमने जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: VIDEO Uttarakhand: आप ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, 18 प्रत्याशियों के और नाम हुए फाईनल, दूसरी लिस्ट में 11 गढवाल व 7 कुंमाउ से प्रत्याशी

इस मौके पर मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सुवाखोली बुरांश खंडा रोड पर पहाड़ी से चट्टान गिरने की वजह से मोटरसाइकिल सवार दो युवक चट्टान की चपेट में आ गए, जिनमें से एक की मौत हो गई है। साथ ही दूसरा युवक जो गंभीर रूप से घायल था, हायर सेंटर देहरादून भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो भी मृत्यु का कारण आएगा, उसका विश्लेषण और जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें: VIDEO Mussoorie: सोनिया आनंद रावत का किया कांग्रेसियों ने स्वागत

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like