Uttarakhand Crime: सम्मोहन कर ठगी करने वाला बाबा, लगभग 9 लाख के सोने-चांदी के सामान सहित गिरफ्तार

Please Share
Uttarakhand Crime News;
ऋषिकेश: पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि हितेंद्र सिंह पंवार (गढ़वाल ज्वेलर्स) निवासी 45 देहरादून रोड, ऋषिकेश के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया “कि मेरी पत्नी की कुछ मानसिक समस्या है, जिसका फायदा उठाकर महिंद्र रोड उर्फ योगी प्रियव्रत अनिमेश के द्वारा आध्यात्मिक इलाज से उपचार के बहाने कई बार अपने निवास नेचर विला, विला नंबर 21 में बुलाकर खाने की दवाइयां भी दी, व सम्मोहित कर अलग-अलग तिथियों में दिसंबर 2019 से अब तक एक रुद्राक्ष की माला, सोने का ब्रेसलेट, रुद्राक्ष का ब्रेसलेट, सोने की माला, सोने की 04 अंगूठी, तुलसी की माला तथा कुछ रुपए नगद भी लिए गए हैं। 2 जुलाई 2021 को दुकान का सामान मिलाने पर मुझे उक्त जानकारी हुई है।”
शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 323/ 21 धारा 386/ 504/ 506/ 420 आईपीसी बनाम योगी प्रियव्रत अनिमेश शर्मा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा एसओजी देहात व कोतवाली ऋषिकेश की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें: Video: शहीद वीरों की स्मृति चंदन के समानः महाराज, शौर्य स्थल पर शहीद सैनिकों के सम्मान में चंदन वृक्ष रोपित कर किया हरेला पर्व का शुभारंभ

प्राप्त दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा नाम दर्ज अभियुक्त के मोबाइल नंबरों की जानकारी हासिल कर शिकायतकर्ता मैं अभियुक्त के विषय में साक्ष्य एकत्रित किया गया। शिकायतकर्ता से प्राप्त जेबरातों की फोटोग्राफ भी पुलिस टीम द्वारा हासिल की गई। साथ ही मुखबिर तंत्र को अभियुक्त की फोटो देकर सक्रिय किया गया। अभियुक्त के निवास के आसपास के सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया। कॉल डिटेल से प्राप्त मोबाइल नंबरों के आधार पर अभियुक्त की लोकेशन ट्रेस की गई।

Uttarakhand Crime: सम्मोहन कर ठगी करने वाला बाबा, लगभग 9 लाख के सोने-चांदी के सामान सहित गिरफ्तार 2 Hindi News Bharat »

जिस पर आज गठित पुलिस टीम द्वारा नाम दर्ज अभियुक्त के निवास स्थान नेचर विला, विला नंबर 21 पर दबिश दी गई। जहां से अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से सोने चांदी का सामान भी बरामद किया गया है। अभियुक्त योगी प्रियव्रत अनिमेश उर्फ महेंद्र रोड उर्फ रोबिन खलीफा पुत्र सुल्तान सिंह, निवासी आजाद नगर, थाना मॉडल टाउन, पानीपत हरियाणा का  रहने वाला है जिस की उम्र 35 वर्ष है। 
यह भी पढ़ें: Uttarakhand: Video: देखें कैम्पटी फॉल मसूरी का रौद्र रूप
बरामदगी में चार सोने की अंगूठी, दो रुद्राक्ष की सोने की माला, नाग के रूप में एक बड़ी सोने की माला, शिव जी की चांदी की मूर्ति व एक जोड़ा चांदी की खड़ाऊ जिसकी अनुमानित कीमत लगभग नो लाख रुपए की है। शेष माल की बरामदगी हेतु अभियुक्त को पुलिस कस्टडी रिमांड में लिया जाएगा। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा पूर्व में हरियाणा में तीन मुकदमा पंजीकृत होना बताया गया है। संबंधित जिले व अन्य राज्यों से भी अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस द्वारा की जा रही है। 
गठित पुलिस टीम में डी.सी. ढोडियाल (क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश), शिशुपाल सिंह नेगी (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश), ओमकांत भूषण (प्रभारी एसओजी देहात), मनमोहन सिंह नेगी (वरिष्ठ उप निरीक्षक ऋषिकेश), मुकेश नेगी, आरक्षी कमल जोशी (एसओजी देहात), आरक्षी नवनीत सिंह नेगी (एसओजी देहात), आरक्षी सोनी कुमार (एसओजी देहात), आरक्षी सचिन राणा, आरक्षी संदीप छाबड़ी, महिला आरक्षी रेखा राणा व महिला आरक्षी जमुना नेगी (एसओजी देहात) शामिल थे। 

यह भी पढ़ें: LIVE-देहरादून में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की प्रेस कांफ्रेंस

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like