Uttarakhand Crime News: पुलिस टीम ने नाबालिग अपहृता को किया जयपुर राजस्थान से बरामद, अभियुक्त प्रीत सिंह गिरफ्तार

Please Share
देहरादून (Crime News): दून पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 15.07.2021 को शिकायत कर्ता द्वारा थाना आकर सूचना दी कि 14.07.2021 की दोपहर को उनकी साली कुमारी निशा (काल्पनिक नाम) उम्र 17 वर्ष घर से किसी काम से निकली थी, जो देर रात्रि तक वापस नहीं आई है। काफी तलाश करने के बाद भी जानकारी नही हो पा रही है। शिकायत कर्ता की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा अविलंब गुमशुदगी दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जिसके बाद सर्विलांस सेल के माध्यम से पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि गुमशुदा नाबालिक को उसका परिचित प्रीत सिंह गुमशुदा को उसके घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इनके बारे में पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि उनकी लोकेशन दिल्ली में है। जिसको देखते हुए प्रभारी निरीक्षक बसंत बिहार द्वारा एक टीम देर रात्रि में अपहृता की बरामदगी के लिए  रवाना की गई। अपहृता व अभियुक्त का पीछा करते करते पुलिस टीम जयपुर राजस्थान तक पहुँची, जहाँ टीम द्वारा दिनांक 22.07.2021 की रात्रि, थाना जवाहर सर्किल जयपुर, पूर्व राजस्थान से अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर थाना बसंत बिहार, देहरादून लाया गया। मुकदमा उपरोक्त की सम्पूर्ण कार्यवाही उपरांत आज कार्यवाही करते हुए पीड़िता के बयान दर्ज व मेडिकल की कार्यवाही कर धारा 376 आईपीसी, 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत आज 23.07.2021 को अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: लोनिवि मंत्री के अधिकारियों को निर्देश, शीघ्र करें लम्बित मुआवजों का भुगतान, देखें Video

अभियुक्त प्रीत सिंह पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र पाल सिंह मकान नंबर 47, रामनगर, लाडपुर, थाना रायपुर, देहरादून का रहना वाला है, जिसकी उम्र 30 वर्ष की है।
वहीँ गठित पुलिस टीम में उ.नि कुलदीप सिंह, कांस्टेबल 400 अनिल पंवार, महिला कांस्टेबल नीतू नेगी व कांस्टेबल किरन कुमार (एसओजी देहरादून) शामिल थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like