उत्तराखंड का एक और लाल सरहद पर देश की रक्षा करते हुए शहीद

Please Share

कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में उत्तराखंड का एक और जाबांज शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि अल्मोडा बाड़ेछीना निवासी मेजर कमलेश पाण्डेय और उनके साथी सिपाही शोपियां जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए है।

बता दें कि शुक्रवार को भी शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें एक आतंकी कल मारा गया था जबकि एक आतंकी के आज मारे जाने की खबर है। शोपियां के पंडूशान इलाके में हुई इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया था।

गौरतलब है कि कश्मीर में ऑपरेशन ऑलआउट ने सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठनों की कमर तोड़ दी है। बड़े आतंकी कमांडर या तो मारे जा चुके हैं या फिर डर कर अंडरग्राउंड हो चुके हैं। ऐसे में लड़खड़ाते आतंकी ढांचे से बौखलाया पाकिस्‍तान कई आतंकी सरगनाओं को घाटी में धकेलने के लिए नई चालें चल रहा है लेकिन सजग सीमा प्रहरी उनकी एक भी साजिश को सफल नहीं होने दे रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like