उत्तराखण्ड की माउंट एवरेस्ट विजेता शीतल राज मानसून मैराथन में देगी ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ का संदेश

Please Share

 पौड़ी: जनपद पौड़ी में 4 अगस्त यानी रविवार को आयोजित मानसून मैराथन 2019 के तहत उत्तराखण्ड की माउंट एवरेस्ट विजेता शीतल राज, ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ की संदेश देगी। यह बात जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज देर साय अपने कैंप कार्यालय सभा कक्ष में पौड़ी मानसून मैराथन 2019 की तैयारी की समीक्षा बैठक के दौरान कही।
दरअसल जनपद पौड़ी को पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी की ऐतिहासिक पहल मानसून मैराथन 2019 में एक ओर जहां विदेशी धावक मैराथन में प्रतिभाग कर रहे है। वहीं देश व दुनिया में अपने राज्य को सुशोभित करने वाले माउंट एवरेस्ट विजेता शीतल राज व अन्तर्राष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी भी पहुंच चुके है। इस भव्य ऐतिहासिक आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने संपूर्ण कार्यक्रम की समूचित व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाये रखने हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी दी तथा सौंपी गई दायित्व की अद्यतन जानकारी ली।
जिला प्रशासन एवं रन टू लीव के सौजन्य से 04 अगस्त, को होने वाली मानसून मैराथन 2019 का शुभांरभ प्रातः 7ः00 बजे कण्डोलिया मैदान से तथा समापन रामलीला मैदान में किया जायेगा। जिसमें पुरूष वर्ग के 21 किलोमीटर दौड कण्डोलिया मैदान से ऐतिहासिक दुगड्डा ल्यासा मार्ग (टैका रोड़) के भैंरव मंदिर के समीप तक टर्न आउट प्वांट से वापस रामलीला मैदान पहुंचेगे। जबकि अन्य दौड भी उसी रूट पर चिन्हित स्थल तक पहुंचकर वापस समापन रामलीला मैदान में करेंगे। जिलाधिकारी ने मैराथन दौड़ के दौरान पुलिस प्रशासन को मैराथन रूट पर जीरो टै्रफिक जोन रखने तथा चिन्ह्ति स्थलों पर वायरलैस सैट के साथ जवान तैनात करने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य विभाग को आयोजन के दौरान एम्बुलेंस तैनात करने के निर्देश दिये, जिसमें एक-एक पुलिस जवान वायरलैस सैट के साथ तैनात रखने के निर्देश दिये।
दिनांक 04 अगस्त, 2019 को पौड़ी में आयोजित मानसून मैराथन 2019 में आने वाले प्रतिभागियों को रात्रि विश्राम एवं भोजन आदि की समुचित व्यवस्था करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं पौड़ी पहुंचे रन टू लीव के पदाधिकारियों ने बैठक में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक सुझाव भी दिये। उन्होने नामित अधिकारियों को मैराथन में आने वाले प्रतिभागियों के लिए रात्रि विश्राम हेतु ईटीसी, कम्युनिटी हॉल, स्पोर्ट्स हॉस्टल, वन स्टोप सेंटर पीआरडी, होटलों एवं बारातघर आदि में सुव्यवस्थित रूप से इंतजाम करने के निर्देश दिये। भोजन आदि की व्यवस्था देखने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया। सम्मूर्ण कार्यक्रम की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी करवाने हेतु साहसिक खेल अधिकारी को निर्देशित किया। तीन अगस्त को प्रातः 10ः00 बजे से रामलीला मैदान में पंजीकृत मैराथन धावकों को चैस्ट नम्बर व टी शर्ट वितरित की जायेगी।
गौरतलब है कि मानसून मैराथन 2019 की दौड़ में प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कार के रूप में पुरूष वर्ग (21 कि.मी.) में प्रथम विजेता को 50 हजार, द्वितीय 25 हजार, तृतीय 15 हजार, चर्तुथ 10 हजार, पांचवां 07 हजार, छठा 06 हजार, सातवां 05 हजार की धनराशि, जबकि महिला वर्ग (10 कि.मी.) में प्रथम 25 हजार, द्वितीय 15 हजार, तृतीय 10 हजार, चतुर्थ 05 हजार, पांचवां 03 हजार, छठा 02 हजार की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जायेगी। वहीं सीनियर बालक वर्ग (04 कि.मी.) प्रथम 05 हजार, द्वितीय 03 हजार, तृतीय 02 हजार, सीनियर वर्ग बालिका के लिए प्रथम पुरस्कार 05 हजार, द्वितीय 03 हजार एवं तृतीय 02 हजार तथा जूनियर वर्ग बालक (04 कि.मी.) प्रथम 05 हजार, द्वितीय 03 हजार एवं तृतीय 02 हजार एवं जूनियर वर्ग बालिका (04 कि.मी.) प्रथम 05 हजार, द्वितीय 03 हजार एवं तृतीय 02 हजार की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जायेगी।
मानसून मैराथन 2019 में प्रतिभाग हेतु लगभग 1536 धावकों ने पंजीकरण किया है, जिसमें जनपद के बाहर से लगभग 635 धावकों ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें 104 महिला शामिल है। जबकि देश-विदेश व अन्य राज्य से भी लोग भी धावक इस ऐतिहासिक मानसून मैराथन 2019 में प्रतिभाग कर रहे है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर, प्रभारी मुख्य विकास/जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, रन टू लीव के पदाधिकारी/अन्तर्राष्टिय धावक हरीश तिवारी, साहसिक खेल अधिकारी के.एस. नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी जे.एस. कण्डारी, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भण्डारी, एलडीएम नन्द किशोर शाह, एएमए संतोष खेतवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोडा, जिला सचिव स्काउट केशर सिंह असवाल, प्रशान्त बिष्ट, अखिलेश नेगी, संबंधित अधिकारी, रन टू लीव व होटल ऐसोशियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like