उत्तराखंड: मामी ने की हैवानियत की हदे पार, छः माह की मासूम की गला घोंटकर हत्या

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड में दिल दहला देने वाली ख़ौफ़नाक घटना सामने आई है। प्रदेश के काशीपुर में रिश्तों को शर्मसार कर एक छह माह की मासूम को उसकी मामी ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। बच्ची की माँ का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के मुताबिक बच्ची का गला दबाने और उसकी सरवाईकल स्पाइन टूटी मिली है और चेहरे पर नाखून के निशान मिले है। महिला को हिरासत में लेकर हुई पूछताछ में पता चला कि बच्ची रो रही थी, उसे चुप करने को मुंह दबाया तो उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि साले की कोई औलाद नहीं थी इसलिए वह बहन की बेटी को अपने घर ले गया था।

 कोतवाल काशीपुर ने हेलो उत्तराखंड न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि देर रात मासूम मरियम की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव को परिजनों को सौंप दिया। मरियम के पिता शहनवाज की तहरीर पर पुलिस ने उसके साले की पत्नी रुखसार पत्नी फैजान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like