उत्तराखंड में डेंगू का कहर, पांच एसआई समेत 25 पुलिसकर्मियों में हुई पुष्टि

Please Share
  • देहरादून: उत्तराखंड में डेंगू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ऋषिकेश कोतवाली में पांच सब इंस्पेक्टर समेत कुल 25 पुलिस सिपाहियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी पुलिसकर्मियों का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

बता दें कि कोतवाली में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कोतवाल रितेश शाह का कहना है कि कई बार नगर निगम को बोलने के बाद यहां फागिंग नहीं कराई जा रही है। ऋषिकेश में अब तक 123 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. आरके पांडेय खुद सामने आए थे। बाकायदा उन्होंने दून अस्पताल में प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर अब तक 852 मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने की बात कही थी।

इस बीच मीडिया के सवालों के जवाब में पोल खुली कि देहरादून जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की जो संख्या बताई जा रही है वह सिर्फ दून अस्पताल से हो रही जांचों के आधार पर ही बताई जा रही है। जबकि जिले में तीन अन्य सरकारी अस्पताल भी हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like