उत्तराखंड: नहाते समय नदी में बहा किशोर ,परिवार का इकलौता चिराग बुझने से मचा कोहराम

Please Share

हरिद्वार: प्रदेश में दर्दनाक खबर सामने आई है। हरिद्वार के कांगड़ी गांव में गंगा में नहाते समय एक किशोर पानी के तेज बहाव में बह गया। उसकी तलाश में पुलिस ने गोताखोरों के साथ देर तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। किशोर दो बहनों का इकलौता भाई है। किशोर के लापता होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस किशोर की तलाश में जुटी है ।

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे के करीब निखिल कश्यप (17), पुत्र विजेंद्र कश्यप निवासी शिवाजी नगर, बापू ग्राम (ऋषिकेश) अपने कुछ दोस्तों के साथ कांगड़ी गांव के नजदीक गंगा में नहाने गया था। तैरते समय वह पानी के तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने उसे डूबता देख बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसकी सूचना तुरंत उसके परिवार वालों को  दी।
सूचना पाते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत गंगा की ओर दौड़े। सूचना पाकर पुलिस गोताखोर के साथ मौके पर पहुंचे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like