उत्तराखंड़ रोडवेज बस में तीन युवकों ने की युवती से छेड़छाड़, गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में एक युवती से तीन युवकों ने छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बस चालक व परिचालक ने एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। जबकी दो युवक मौके से फरार होने में कामयाब हो गए थे जिन्हें पुलिस ने तलाश कर पकड़ लिया है।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड परिवहन निगम की बस हरिद्वार से देहरादून की तरफ जा रही थी। इस दौरान बस में बैठे तीन युवक सफर कर रही एक युवती से छेड़खानी करने लगे। बताया जा रहा है, कि पहले तो युवती ने अनदेखा कर दिया।युवकों की हरकत बंद नहीं हुई और वे लगातार गंदी हरकतें और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। युवती ने विरोध किया और इसकी जानकारी चालक परिचालक को दी।

युवती की शिकायत पर पहले परिचालक ने मनचलों को समझाने की कोशिश की तो वह आंखे दिखने लगे। इस पर चालक ने बस को मोतीचूर पिकेट पर रोक दिया और पुलिस को मामले की सूचना दी। पिकेट पर बस रूकते ही दो मनचले बस से उतरकर भाग निकले, जबकि एक को परिचालक ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने युवती व बस में बैठे अन्य लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। पकड़ा गया युवक कालकाजी दिल्ली का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसके दोनों साथियों को भी पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like