उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 1016 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति हुई जारी

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों के 1016 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। जिसका ऑनलाइन आवेदन 11 जून, 2020 यानि आज से किए जा सकेंगे। 

आयोग के अनुसार, पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 पद, अधिदर्शक के 26 पद व निरीक्षक के 3 रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों को 27 जून, 2020 तक आवेदन करना होगा। वहीं कनिष्ठ अभियंता सिविल के 121 रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थी को 29 जून, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सबसे ज़ैदा पद डाटा एंट्री ऑपरेटर/कनिष्ठ सहायक/कनिष्ठ सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए आए है जिसमे 746 पदों के लिए अभ्यर्थियों को 22 जुलाई, 2020 तक आवेदन करने होंगे। हालांकि अभी परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है। 

लेकिन कोविद-19 के चलते इस प्रक्रिया को स्थगित करनी पड़ी था लकिन अब करीब तीन महीने बाद इस प्रक्रिया को शुरू किया गया है। पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 1016 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति हुई जारी 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply