उत्तराखंड: गन्ना मंत्री यतीश्वरानंद ने मेल आईडी जारी कर मांगे सुझाव

Please Share
हरिद्वार: गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री यतीश्वरानंद ने अपनी मेल आईडी सार्वजनिक कर जनता से सुझाव मांगे है। यतीश्वरानंद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट डाली है। फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि राज्य का विकास एवं उत्थान हमारी सरकार की प्राथमिकता है। जिसमे आपके सुझावों की अहम भूमिका है। इसलिए मुझसे जुड़े विभाग भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग व कोरोना की रोकथाम हेतू हम आपके सुझाव आमंत्रित करते है। प्रदेश व विभागीय हित मे होने वाले सुझावों को तत्काल अमल में लाया जाएगा। इसके साथ ही इमेज डालकर उसमे अपनी swamiji.bjp@gmail.com मेल आईडी सार्वजनिक की है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह बने मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार

मेल आईडी जारी होने के बाद उन्हें लगातार सुझाव के साथ साथ शिकायते भी मिल रही है। जिस पर यतीश्वरानंद का कहना है कि हमारी जवाबदेही जनता के प्रति है। उन्होंने हमें चुनकर भेजा है। इसलिए उनके सुझाव हमारी सरकार के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रहे है। जनता से मिलने वाले सुझाव व शिकायतों से वह मुख्यमंत्री को भी अवगत कराएंगे। हम राज्य व विभागीय हित मे मिलने वाले सुझावों पर अमल करेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like