Uttarakhand: यशपाल आर्य का कांग्रेस में आना भाजपा राज के अंत की शुरुआत – प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड के आज के राजनैतिक घटनाक्रम के बारे में कांग्रेस मुख्यालय रजीव भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या का अपने विधायक सुपुत्र संजीव आर्या का भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस में सम्मलित होना राज्य के लिए शुभ संदेश है और यह उत्तराखंड में जन विरोधी भाजपा सरकार के अंत की शुरुआत है।
धस्माना ने कहा कि आज नई दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस में समल्लित होते हुए यशपाल आर्य ने जो उद्गार व्यक्त किये, उससे सार्वजनिक रूप से यह पता चला कि भाजपा का असली चेहरा गरीब किसान अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति विरोधी है। धस्माना ने कहा कि निश्चित रूप से यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस पूरे प्रदेश में और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार के और चौंकाने वाले निर्णय पार्टी में देखने को मिलेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like