Uttarakhand: पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन भवन उत्तराखण्ड निवास का किया निरीक्षण, कहा – निर्माण कार्य, गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय की गई समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए

Please Share
नई दिल्ली, 23 जून, 2021: उत्तराखण्ड के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन भवन उत्तराखण्ड निवास का निरीक्षण किया। कैबिनट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि निर्माण कार्य, गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय की गई समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होनें मीडिया से अपौचारिक बात करते हुये कहा कि “उत्तराखण्ड निवास के निर्माण का कार्य जून 2020 से शुरू किया गया था, इस भवन में तीन बेसमेन्ट होंगे। भवन में भूतल को सम्मिलित करते हुए कुल सात तल बनाए जाएंगे। भवन उत्तराखण्ड वास्तुकला शैली में बनाया जायेगा। यह पांच सितारा ग्रीन भवन है। इसका अपना सीवेज सोधन संयत्र होगा। भवन में 50 किलो वाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट भी है।” उन्होनें कहा कि उत्तराखण्ड निवास का निर्माण का कार्य मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जायेगा।
चुफाल ने कहा कि इस भवन के सोवनियर शॉप में उत्तराखंड के स्वनिर्मित हथकरघा एवं हस्तशिल्प, जैविक उत्पादो का विपणन एवं विक्रय की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी, जिससे उत्तराखण्ड निवास में आने वाले अतिथि एवं आगंतुक उत्त्तराखण्ड के विभिन्न उत्पादों से परिचित हो सकेंगे।
इस अवसर पर अपर स्थानिक आयुक्त ईला गिरी, उदयराज, प्रबन्धक निदेशक पेयजल निगम, सुभाष चंद्र, मुख्य महाप्रबन्धक निर्माण विंग, राकेश तिवारी, परियोजना प्रबन्धक, अरविन्द कुमार, स्थानिक अभियंता एवं मुख्य व्यवस्था अधिकारी रंजन मिश्रा उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: अब सप्ताह में 3 दिन सीएम कैम्प कार्यालय में आयोजित होगा जनता मिलन कार्यक्रम, अपर सचिव मुख्यमंत्री अरूणेन्द्र सिंह चौहान ने दी यह जानकारी

Uttarakhand: पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन भवन उत्तराखण्ड निवास का किया निरीक्षण, कहा - निर्माण कार्य, गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय की गई समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like