नशीले पदार्थ की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Please Share
देहरादून: नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस द्वारा चैेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के  गन हाउस के पास भारूवाला रोड क्लेमेंट टाउन से दो व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिए। पूछताछ पर अवैध  नशीले इंजेक्शन, कैप्सूल  तथा गोलियां होना बताया गया।
जिस के उपरांत मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर को बुलाकर उनके समक्ष अभियुक्त गणों की जामा तलाशी ली गई तो अभियुक्त नौशाद के कब्जे से अवैध 45 नशीले इंजेक्शन, 400 नशीले कैप्सूल व 240 नशीली गोलियां तथा अभियुक्त मोहम्मद अहसान के कब्जे से अवैध 35 नशीले इंजेक्शन, 488 नशीले कैप्सूल  व 400 नशीली गोलियां बरामद हुई। अभियुक्कोतों को मौके से  गिरफ्तारी का कारण बताकर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगाणो के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। अभियुक्त नौशाद वर्ष 2016 में भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है।
अभियुक्तों में नौशाद पुत्र अलाउद्दीन निवासी छोटा भारूवाला,  थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून, उम्र 35 वर्ष, मोहम्मद अहसान पुत्र जरीफ अहमद निवासी छोटा भारूवाला, थाना क्लेमेंट टाउन, देहरादून, उम्र 21 वर्ष, शामिल है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like