उत्तराखंड वेब एसोसिएशन ने पत्रकारों के हितों में उठाई आवाज़, स्वास्थ्य विभाग को सौपा ज्ञापन

Please Share

देहरादून:  शिव प्रसाद सेमवाल अध्यक्ष वेब मीडिया एसोसिएशन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मिशन निदेशक नेशनल हेल्थ मिशन उत्तराखंड एवं महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभाग द्वारा सीधे गूगल को विज्ञापन जारी किए जाने की परिपाटी पर अपना विरोध दर्ज कराया।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों तथा आम जनमानस की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को जन सामान्य व शासन प्रशासन तक पहुंचाने में उत्तराखंड के न्यूज पोर्टल्स का अहम योगदान है। उत्तराखंड की विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहे तमाम पत्रकार साथी काफी लंबे समय से अपनी इस जिम्मेदारी का निर्वाहन भली-भांति कर रहे हैं । लेकिन देखा जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग अपनी तमाम योजनाओं के प्रचार प्रसार व विज्ञापन संबंधी अन्य जानकारियों के लिए सीधे गूगल को संपर्क साध रहा है। जिससे कहीं ना कहीं राज्य की विज्ञापन नियमावली का उल्लंघन होने के साथ ही साथ पत्रकारों के हितों पर भी कुठाराघात हो रहा है।उन्होंने कहा कि विभाग गूगल पर दिए जा रहे विज्ञापनों को तुरंत संज्ञान में लेते हुए उन पर रोक लगाए और भविष्य में  सूचना विभाग उत्तराखंड में सूचीबद्ध समस्त वेब पोर्टल्स को विज्ञापन जारी करे।

मिशन निदेशक नेशनल हेल्थ मिशन युगल किशोर पंत के साथ हुई वार्ता में उत्तराखंड के समस्त पत्रकारों को आयुष्मान योजना के अंतर्गत हेल्थ कार्ड जारी किए जाने के मुद्दे पर भी एसोसिएशन द्वारा पत्रकारों का पक्ष रखा गया जिस पर निदेशक युगल किशोर पंत द्वारा  प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि इस परिपेक्ष्य में विभाग जल्दी ही पत्रावलियों के माध्यम से  मुख्यमंत्री  का अनुमोदन लेकर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड में कैंप आयोजित कर समस्त पत्रकारों को यह सुविधा अति शीघ्र प्रदान की जाएगी। राजधानी के साथ ही साथ राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी पत्रकारों को जिला सूचना कार्यालय व अन्य माध्यमों से अटल आयुष्मान योजना के साथ जोड़कर इस लाभ को दिया जाएगा।

वार्ता के समस्त सकारात्मक पक्षों को देखते हुए वार्ता में मौजूद संगठन के पदाधिकारियों ने दोनों ही अधिकारियों को वार्ता हेतु अपना बहुमूल्य समय देने व इस सकारात्मक रुख के लिए धन्यवाद दिया। इस प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल के अलावा महासचिव संजीव पंत,संरक्षक जीतमणि पैन्यूली , सहसचिव सोमपाल ,अनिल जोशी ,मनीष व्यास आदि वेब मीडिया के पत्रकार मौजूद थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like