उत्तराखंड वेब एसोसिएशन ने स्वास्थ्य विभाग से सीधे न्यूज़ पोर्टल को विज्ञापन देने की मांग

Please Share

देहरादूनः उत्तराखंड वेब एसोसिएशन ने स्वास्थ्य विभाग के विज्ञापन गूगल को देने के बजाय सीधे न्यूज़ पोर्टल को दिए जाने के लिए सचिवालय में स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर पंकज कुमार पांडे से मुलाकात करके उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अपने विज्ञापन सीधे गूगल को जारी कर देता है तथा गूगल उन विज्ञापनों को उत्तराखंड के न्यूज़ पोर्टल की साइट पर चला रहा है। इससे सरकार तथा न्यूज़ पोर्टल को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही ऐसा करना न्यूज़ पोर्टल विज्ञापन नियमावली का भी उल्लंघन है। स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर पंकज कुमार पांडे ने इसके प्रति अपनी सहमति जताई है।तथा शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया है।

बता दें कि न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन की पहली आपत्ति है कि जब उत्तराखंड के सुदूर इलाकों तक की स्वास्थ्य समस्याओं को पत्रकार अपने न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से जनता और सरकार के सामने रखते हैं तो फिर विज्ञापन गूगल को क्यों दिए जाते हैं ! सीधे न्यूज़ पोर्टल को क्यों नहीं दिए जाते ? न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन की दूसरी आपत्ति यह भी है कि जब न्यूज़ पोर्टल के लिए बनी विज्ञापन नियमावली में यह साफ लिखा है कि न्यूज़ पोर्टल पर सूचना विभाग द्वारा जारी की गई दरों से कम दर पर विज्ञापन नहीं चलाया जाएगा तो फिर गूगल उनके न्यूज़ पोर्टल पर बेहद कम दरों पर विज्ञापन कैसे चला सकता है !न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन की तीसरी आपत्ति यह है कि जब स्पष्ट नियमावली बनी हुई है कि कोई भी विभाग सीधे विज्ञापन नहीं जारी करेगा और सभी विभाग केवल सूचना विभाग के माध्यम से ही अपने विज्ञापन जारी करेंगे तो फिर स्वास्थ्य विभाग कैसे सीधे गूगल को विज्ञापन दे रहा है ! स्वास्थ्य सचिव डाॅ. पंकज कुमार पांडे ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और यथाशीघ्र इनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।

स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पांडे इससे पहले सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक भी रह चुके हैं। विज्ञापनों की रीति नीति के विषय में उन्हे अच्छे ढंग से मालूम है। स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पांडे ने माना कि किसी भी विभाग को सीधे तो विज्ञापन देना ही नहीं चाहिए, इसके लिए सूचना विभाग बना हुआ है। पंकज कुमार पांडे ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि वह जो भी विज्ञापन जारी करें उन्हें सूचना एवं लोक संपर्क विभाग को सौंप दें और उसके बाद सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उस पर निर्णय कर सकता है। कुछ दिनों पहले उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन ने सूचना निदेशालय पर इसी तरह की मांगों को लेकर लंबा आंदोलन किया था। आखिरकार सूचना निदेशालय ने भी माना था कि गूगल को कोई विज्ञापन नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल, महासचिव संजीव पंत सहित विनोद कोठियाल, मनीष व्यास, मामचंद शाह आदि प्रमुख थे

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like