UttarakhandElection2022: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जारी किया भाजपा का उत्तराखंड का घोषणापत्र

Please Share
देहरादून: (UttarakhandElection2022); भाजपा ने उत्तराखंड के लिए आज 09.02.2022 को घोषणा पत्र जारी किया। दृष्टि पत्र के नाम से जारी घोषणा पत्र में किसानों, नौजवानों व महिलाओं से लेकर हर किसी के लिए कुछ न कुछ दिया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे उत्तराखंड की जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इसमें हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है।
घोषणा पत्र की कुछ अहम बातें;
  • चार धाम परियोजना का विस्तार किया जाएगा। मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी दी जाएगी।
  • हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। यहां वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. दिए जाएंगे।
  • पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
  • स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, सचल चिकित्सालय व डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे।
  • किसानों को 8000 रु. सहायता राशि दी जाएगी। हर ब्लॉक में किसान मंडी खोली जाएगी।
  • लव जिहाद पर रोक लगेगी। महिला थानों की संख्या दोगुनी होगी।
  • युवाओं को कौशल विकास से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
  • देवभूमि में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
  • स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।
  • पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए दी जाएगी मदद।
  • 45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित।
  • 6 हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि।
  • हर जिले में बनेगा मेडिकल कालेज।
  • बीपीएल परिवार की मुखिया को तीन हजार।
  • उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाएगी भाजपा।
नितिन गडकरी ने कहा कि “भाजपा की सरकार आने से पहले गंगा की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। गंगा हमारी आत्मा है। हमने गंगा को नमामि गंगे में अविरल बनाने के लिए काम किया है। गंगा हमारी आस्था है। हमारे चार धाम की यात्रा छह माह में होती थी। जब मैं मंत्री बना तो एक हादसा हुआ। हमने स्विट्जरलैंड से कंसल्टेंट बुलाए। उनको काम दिया। उत्तराखंड की 12500 करोड़ की योजना 825 करोड़ में बनी।” उन्होंने कहा कि राज्य में 176 किलोमीटर की सड़क में टनल का काम चल रहा है। चारधाम सड़क प्रोजेक्ट में एक भी पेड़ नहीं कटेगा। सभी पेड़ ट्रांसप्लांट होंगे। इसमें हम स्थानीय युवाओं को रोजगार देंगे। उन्हें पेड़ ट्रांसप्लांट करने की ट्रेनी देंगे। 
उन्होंने यह भी कहा कि “पत्नी को वादा किया है कि पिथौरागढ़ से कैलाश मान सरोवर लेकर जाऊंगा। टनकपुर से पिथौरागढ़ का 140 में से 125 किलोमीटर काम पूरा हो चुका है। पिथौरागढ़ से लिपुलेख 204 किलोमीटर का काम 3100 करोड़ का है। यहां 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कैलाश मानसरोवर और चार धाम की योजनाएं उत्तराखंड के लिए तोहफा हैं। कहा कि हमने 20 सड़क ऐसी बनाई हैं, जहां एयरफोर्स के सबसे बड़े जहाज उतर सकते हैं। टिहरी डैम से सी प्लेन से उड़ सकेंगे। हम 25 लाख करोड़ रुपए से सेकेंड फेज शुरू कर रहे हैं। अब मोदी सरकार ने पर्वतमाला योजना शुरू की है। उत्तराखंड में सात स्थानों पर रोपवे शुरू होने जा रहा है। केदारनाथ और हेमकुंड के रोपवे की डीपीआर बन चुकी है। पांच अन्य जगहों पर रोपवे की डीपीआर बन रही है। 1970 से सिंचाई के प्रोजेक्ट बंद पड़े थे। लखवाड़ और किशाऊ परियोजना को मंजूर किया गया है। हमारे पास पैसे की कमी नहीं है, उत्तराखंड का इंफ्रास्ट्रक्चर पांच साल के अंदर अमेरिका जैसे होगा।”

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like