उत्तराखण्ड में होगी अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग, लोकेशन की तलाश शुरू

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों बॉलीवुड कलाकार फिल्मों की शूटिंग के लिए पहुंच रहे है। यहां फिल्मों की शूटिंग में लगातार इजाफा होता जा रहा है। हर कोई कलाकार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखण्ड पहुंच रहा है। एक बार फिर उत्तराखण्ड की वादियों में बड़े बैनर की फिल्म शूट होने जा रही है।

दरअसल, देश और विदेश में नाम कमाने वाली ब्लॉकब्लस्टर फिल्म बाहुबली फिल्म के निर्देशक एसएस राजमौली अब दून में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन ढूंढ रहे हैं। जिससे राज्य में शूटिंग के क्षेत्र में फिल्म जगत का एक बड़ा नाम और जुड़ने जा रहा है। फिल्म निर्देशक एसएस राजमौली फिल्म की शूटिंग की तैयारियों को लेकर देहरादून पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, करीब चार सौ करोड़ बजट की इस फिल्म से राज्य में शूटिंग के नए आयाम स्थापित होंगे। शुक्रवार को फिल्म निर्देशक राजमौली अपने बेटे कार्तिक मौली के साथ हैदराबाद से दून के एक प्रतिष्ठित होटल में पहुंचे। जहां उन्होंने फिल्म शूटिंग को लेकर सीएम के पर्सनल सेक्रेटरी केके मदन, क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा, शिवम अग्रवाल से वार्ता की। वार्ता के दौरान बताया गया कि उत्तराखंड के खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्रों में वह अपनी अगली तेलुगू फिल्म की शूटिंग करना चाहते हैं। फिल्म निर्माता ने दून पहुंच यहां फिल्म शूटिंग के लिए लोकेशन तलाशनी शुरू कर दी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like