स्कूल वैन में आग लगने से 4 बच्चों की जलकर मौत, ड्राइवर जख्मी

Please Share

पंजाब/संगरूर: शनिवार दोपहर एक स्कूल वैन में आग गई। वहीँ स्कूल वैन में आग लगने से 4 बच्चे जिंदा जल गए। घटना संगरूर के लोंगोवाल की है। बताया जा रहा है कि वैन में 12 बच्चे सवार थे। 8 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जबकि 10 से 12 साल के चार बच्चे वैन में फंस गए। उनकी जलकर मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि सिमरन पब्लिक स्कूल की मारुति वैन बच्चों को घर छोड़ने लौंगोवाल की तरफ जा रही थी। रास्ते में गांव केहर सिंह वाली के पास वैन में अचानक आग लग गई। वैन में तैनात स्टारफ ने बच्चों को आनन-फानन में बाहर निकालना शुरू किया , लेकिन देखते-देखते आग तेजी से फैली गई और पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें फंसे 4 बच्चों की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस हादसे में ड्राइवर भी जख्मी हो गया हैं। ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like