देहरादून: वैन ने बाइक व स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Please Share

देहरादून: थाना प्रेमनगर के अंतर्गत बुधवार को आईएमए गेट के पास वैन व मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई है। सूचना पर थाना कैंट से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस बल द्वारा मौके पर घायलों को अस्पताल भेजा गया। दून अस्पताल मे उपचार के दौरान स्कूटी सवार अंकित पुत्र रामकिसन निवासी शुद्धोवाला उम्र 21 वर्ष की मृत्यु हो गई व उसके साथ स्कूटी सवार अभिषेक पुत्र रामेश्वर निवासी शुद्धोवाला उम्र 21 वर्ष जो कि सिनर्जी अस्पताल में उपचाराधीन है।

इसके अतिरिक्त बाइक सवार शम्मी जयसवाल पुत्र राजू जयसवाल निवासी पौधा प्रेम नगर उम्र 28 वर्ष जो कि किशन नगर स्थित चाय की दुकान बंद करके वापस अपने घर जा रहा था, दून अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस द्वारा आस-पास लोगों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि वैन चालक जो कि प्रेम नगर से पंडितवारी की तरफ व स्कूटी व बाइक सवार पंडितवारी से प्रेम नगर की तरफ जा रहे थे जिसमें वैन चालक द्वारा रॉन्ग साइड आकर स्कूटी और बाइक में टक्कर मार दी गई। पुलिस ने वैन चालक को हिरासत में लेे लिया है। पुलिस द्वारा घायलों के परिजनों को सूचित किया गया। वहीँ अग्रिम कार्यवाही जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like