अत्यंत दुखद: नहीं रही केदारनाथ भाजपा विधायक शैलारानी रावत, मैक्स अस्पताल देहरादून में ली अंतिम सांस

Please Share
देहरादून: केदारनाथ से भाजपा विधायक शैला रानी रावत का देर शाम 10:30 बजे निधन हो गया है। मैक्स अस्पताल देहरादून में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका स्वास्थ्य पिछले कई दिनों से खराब चल रहा था।
शैलारानी रावत लम्बे समय से गंभीर बीमार से जूझ रही थी। गंभीर बीमारी के बाद भी शैलारानी रावत निरंतर जन समस्याओं के प्रति संघर्ष करती रही।
कुछ समय पहले उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हे दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ समय तक उनका उपचार किया गया। फिर उन्हें वापस देहरादून लाया गया जहां उनका इलाज मैक्स हॉस्पिटल में किया जा रहा था। उनकी हालत काफी खराब होने के कारण उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था।

अत्यंत दुखद: नहीं रही केदारनाथ भाजपा विधायक शैलारानी रावत, मैक्स अस्पताल देहरादून में ली अंतिम सांस 2 Hindi News Bharat »

You May Also Like