फर्जी मृत्यु प्रमाण, आधार व पैन कार्ड बनाकर जमीन मालिक का फर्जी लड़का बनकर जमीन अपने नाम करवाकर लाखों रुपए की ठगी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: दून पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 31 अगस्त 2020 को वादी आनंद सिंह पवार पुत्र चंदन सिंह पवार, निवासी बद्रीश कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी देहरादून द्वारा थाना रायपुर में एक तहरीर दी गई, जिसमें कि एक व्यक्ति रवि शर्मा द्वारा राहुल पुत्र दिलीप, निवासी मेरठ को “मुझे व मेरे मित्र शोभित बोड़ाई से मिलाया और बताया कि नत्थुवाला रायपुर में राहुल की 600 गज जमीन है, जो उसके पिता दलीप सिंह की मृत्यु के बाद उसके नाम पर दर्ज है। जमीन का सौदा ₹ 51,00,000/- में तय हुआ। हमने ₹ 9,80,000/- राहुल को दे दिए। जमीन की रजिस्ट्री कराने से पहले हमें ज्ञात हुआ कि दिलीप सिंह जिंदा है और उसका पुत्र राहुल नहीं है। यह सब रवि शर्मा और राहुल, जिसका असली नाम रोहन त्यागी पुत्र सतीश त्यागी, निवासी रोहिणी सेक्टर 5 दिल्ली है, ने हमारे साथ धोखाधड़ी कर फर्जी प्रमाण पत्र बना कर हमारे रुपए हड़प लिए हैं।”

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोरोना बुलिटेन: आज 571 ओर कोरोना पॉज़िटिव मरीज़, 11 कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की मौत

तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 208/20 धारा 419,420,467,468,471,120 बी आईपीसी बनाम रोहन त्यागी उर्फ राहुल व रवि शर्मा पंजीकृत किया गया।
उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त गणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के नेतृत्व में गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस को यह भी ज्ञात हुआ कि अभियुक्त रवि शर्मा द्वारा दलीप सिंह, निवासी नथुवाला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया गया एवं अभियुक्त रोहन त्यागी का नाम राहुल एवं पिता का नाम दिलीप सिंह दर्शा कर फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाकर दिलीप सिंह की जमीन राहुल के नाम की गई एवं वादी मुकदमा आनंद सिंह पवार व उसके मित्र शोभित बोडाई के साथ 600 गज जमीन का अनुबंध 5100000/- ₹ में किया एवं ₹ 980000 दोनों अभियुक्तों द्वारा वादी मुकदमा से प्राप्त कर लिए।

गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 1 सितंबर 2020 को अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त रोहन त्यागी उर्फ राहुल शर्मा पुत्र सतीश त्यागी निवासी रोहिणी सेक्टर दिल्ली उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। वांछित अभियुक्त रवि शर्मा नाम पता अज्ञात की तलाश जारी है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

फर्जी मृत्यु प्रमाण, आधार व पैन कार्ड बनाकर जमीन मालिक का फर्जी लड़का बनकर जमीन अपने नाम करवाकर लाखों रुपए की ठगी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply