विधानसभा में नौकरी दिलाने का नाम पर लखों की धोखाधड़ी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: थाना नेहरू कॉलोनी से सूचना मिली कि दिनांक 02/12/19 को विनोद कुमार ढौंडियाल पुत्र शोभाराम ढौंडियाल निवासी ग्राम नारायण बगड़, जिला चमोली ने एक लिखित तहरीर बाबत मंसाराम उनियाल पुत्र जगदीश प्रसाद उनियाल निवासी भैंसवॉड़र्सैन मालदेवता, राजपुर, उम्र 33 वर्ष,  द्वारा विधानसभा उत्तराखंड में नौकरी लगाने के एवज में डेढ़ लाख रुपए धोखाधड़ी से लिए जाने विषयक दाखिल की।

दाखिला तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 370/19 धारा 420/406 आईपीसी दर्ज किया गया।  इस दौरान अन्य लोगों द्वारा भी मंसाराम उनियाल के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमे विधान सभा उत्तराखंड में नौकरी लगाने के नाम पर लेने विषयक दिए गए, जिन्हें मंसाराम उनियाल की वेचना में सम्मिलित किया गया।

यह भी पढ़ें: 03 हजार पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी – मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

इस प्रकार मंसाराम उनियाल द्वारा कई लोगों से लगभग 8 से 10 लाख रूपए विधान सभा उत्तराखंड में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी से लिए गए। विवेचना के दौरा अभियुक्त को कई बार नोटिस भेजे गए लेकिन अभियुक्त हाजिर नही हुआ। इसके बाद अभियुक्त के घर पर दबिश दी गयी, लेकिन अभियुक्त घर से लगातार फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस द्वारा अभियुक्त का NBW माननीय न्यायालय से प्राप्त किया गया।

पुलिस टीम लगातार अभियुक्त को तलाश कर रही थी, जिस क्रम में दिनांक 07/08/20 को मुखबिर खास की सूचना पर मंसाराम उनियाल उपरोक्त को वसंत विहार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गठित पुलिस टीम में व0उ0नि0 राज विक्रम सिंह, कांस्टेबल विजय व गंभीर सिंह शामिल थे।

यह भी पढ़ें: केरल एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान हादसा: दो हिस्सों में टूटा प्लेन, 2 पायलटों समेत 19 लोगों की मौत, केबिन क्रू के चार सदस्य सुरक्षित

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply