Video: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जोश खरोश के साथ चुनाव लड़ेगी – मनीष सिसोदिया

Please Share
ललित जोशी की रिपोर्ट;
नैनीताल: आम आदमी पार्टी ने भी उत्तराखंड में अपनी पहचान बनाने के लिए मन बना लिया। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जोश खरोश के साथ उतरने की तैयारी की जा रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार आम आदमी पार्टी भी उत्तराखंड में अपना खाता खोलने को आतुर दिख रही है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी जोर शोर से उत्तराखंड में अपना प्रचार करने में व्यस्त है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोोदिया ने कैंची धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की।
इस दौरान मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में भी राजनीति करेगी। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश की भोली भाली जनता को उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से ही ठगने का काम किया है। जबकि अब प्रदेश की जनता के पास तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी जनता की सेवा करने के लिए आ चुकी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like