Video: भारतीय अंत्योदय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक रामचन्द्र उपाध्याय के साथ बिशेष वार्ता

Please Share
ललित जोशी की रिपोर्ट;
नैनीताल: भारतीय अंत्योदय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक राम चन्द्र उपाध्याय ने एक मुलाकात में बताया कि भाजपा व कांग्रेस एक दूसरे के पहलू है। इनका इस्तेमाल दिल्ली से होता है। यहाँ बता दे कि उपाध्याय राजकीय पोलटेक्निक उत्तरकाशी से प्रधानाचार्य के पद से अवकाश प्राप्त है।
उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड में अंत्योदय पार्टी 2022 में उत्तराखंड विधानसभा के दस सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसकी शुरुआत धरमपुर, पुरोला से तैयारी की जा रही है। पार्टी में अभी तक 20 हजार सदस्य उत्तराखंड से जुड़ चुके हैं। एक प्रशन के जवाब में उपाध्याय ने बताया कि  उनकी पार्टी पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान व उत्तराखंड में कार्य कर रही है।
उपाध्याय ने कई दिनों से प्रसिद्ध होटल मन्नु महारानी के द्वारा निकाले गए कर्मचारियों को जिनका धरना प्रदर्शन सरोवर नगरी में जारी है, अपनी पार्टी से समर्थन देकर उनकी मांगों को जायज बताते हुए पार्टी स्थर पर सरकार से बात किये जाने की बात कही। उनका यह भी कहना है सीमा सुरक्षित रहेगी तो हमारा देश भी सुरक्षित होगा। उन्होंने चीन को भी आड़े हाथों लेते हुआ कहा कि चीन देश किसी का नही हुआ, यह धोखेबाज है, इस पर कभी विस्वास नही करना चाहिये।
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आप पार्टी से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। यूकेडी पार्टी से समझौता किया जा सकता है। भारतीय राष्ट्रीय अंत्योदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलवीर तलवार की प्रसंशा करते हुए कहा कि पार्टी आर्थिक रूप से धन से कमजोर होने के कारण फिर भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि कई समाजसेवी लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने इस बात से भी इंकार नहीं किया कि आने वाला युद्ध अब पानी के लिये होगा। उपाध्याय ने कहा वह उत्तराखंड आंदोलन में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like