Video: बागेश्वर पर्यटन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थान, पर्यटक स्थलों पर गाए जाएंगे कुमांऊ की संस्कृति से ओतप्रोत 15 म्यूरल-जिलाधिकारी

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट;
बागेश्वर 04 अगस्त, 2021: जनपद में कुमाऊंनी संस्कृति को बढावा देने तथा पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विनीत कुमार की नवीन पहल पर जनपद के सार्वजनिक एवं पर्यटक स्थलों पर कुमांऊ की संस्कृति से ओतप्रोत 15 म्यूरल लगाये जायेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद बागेश्वर पर्यटन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, इसीलिए इस नवीन पहल पर बल दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Mussoorie: पीड़िता की फेक इंस्टाग्राम ID बनाकर अश्लील MSG करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थलों में म्यूरल लगने से जहां एक ओर जनपद बागेश्वर में आने वाले पर्यटक कुमांऊनी संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे, वहीं दूसरी ओर यहां की युवा पीढी भी अपनी संस्कृति को समझ सकेंगे। उन्होने कहा कि जनपद को सुंदर बनाने व कुमांऊनी संस्कृति को बढावा देने के लिए वर्तमान में 05 म्यूरल उपलब्ध हुए है तथा शेष 10 म्यूरल जल्द ही उपलब्ध हो जायेंगे, जो सार्वजनिक स्थनों एवं पर्यटन स्थलों पर लगाये जायेगें। उन्होंने कहा कि म्यूरल तैयार करने के लिए जिला योजना मद से 30 लाख, 16 हजार की धनराशि जारी की गयी है, जिसे कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को उपलब्ध करायी गयी है।

यह भी पढ़ें: स्कूल खोले जाने को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार को नोटिस जारी, अगली सुनवाई 18 अगस्त को

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like