Video: बागेश्वर: कुमाऊँ को गैरसैंण मण्डल में मिलाए जाने का विरोध तेज, आम आदमी पार्टी का धरना प्रदर्शन

Please Share
नरेंद्र बिष्ट की रिपोर:
बागेश्वर: प्रदेश के नये मुख्या ने गैरसैंण मंडल बनाए जाने का फैसले पर विचार करने की बात तो कह दी है, लेकिन गैरसैंण को मंडल बनाए जाने का विरोध थम नहीं रहा है। आज कलक्ट्रेट में आम आदमी पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। आप ने प्रदेश सरकार पर कुमाऊँ की पहचान मिटाने का सडयंत्र रचने का आरोप लगाया।
आप  प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण मंडल में कुमाऊं के अभिन्न अंग अल्मोड़ा और बागेश्वर को शामिल करने पर सख्त नाराजगी जताई। कुमार ने कहा कि कुमाऊं की पहचान अल्मोड़ा से रही है, तो बागेश्वर पूर्व में कत्यूरी राजाओं की राजधानी रहा है। कुमाऊं के समृद्ध इतिहास में अल्मोड़ा और बागेश्वर की अहम भूमिका है। ऐसे में इन जिलों को मिलाकर अलग मंडल बनाने का कोई औचित्य नहीं है। बसंत ने सरकार पर कुमाऊँ की पहचान मिटाने का आरोप लगाते हुए अविलंब इस जनविरोधी आदेश को वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण मंडल के फैसले को निरस्त न किए जाने पर वृहद व उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like