VIDEO Big News: आज गुरु पर्व पर प्रधानमंत्री का महा ऐलान: तीनों कृषि कानून लिए वापस, मांगी क्षमा

Please Share
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले करीब एस साल से ज्यादा समय से विवादों में घिरे तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा की और इसके लिए संसद के आगामी सत्र में विधेयक लाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर राष्ट्र के नाम संबोधन में इस आशय की घोषणा की।
उन्होंने कहा, ‘‘ पांच दशक के अपने सार्वजनिक जीवन में मैंने किसानों की मुश्किलों, चुनौतियों को बहुत करीब से अनुभव किया है।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए छोटे किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए अपनी सरकार द्वारा उठाए कदमों को रेखांकित किया।
  • हम तीनों कृषि कानून को वापस लेते हैं
  • आंदोलनकारी किसान अपने घरों को लौटें। 
  • हमारी तपस्या में कोई कमी रह गई होगी।
  • जो कर रहा हूं देश के लिए कर रहा हूं, हम कुछ किसानों को समझा नहीं पाए।
  • हमारी सरकार और ज्यादा मेहनत करेगी।
  • देशवासियों से मैं क्षमा मांगता हूं, देश के विकास में मेहनत में कोई कमी नहीं की।
  • सरकार नेक नीयत से कृषि कानून लाई थी।
  • किसानों को फायदा हो इसलिए MSP बढ़ाई।
  • 1 लाख 62 हजार करोड़ किसानों के खाते में दिए
  • किसानों की आर्थिक-सामाजिक स्थिति मजबूत की।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like