VIDEO: चम्पावत भाजपा विधायक गहतोड़ी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार

Please Share
देहरादून: विधानसभा चंपावत से विधायक कैलाश गहतोड़ी  ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने का ऐलान किया है।
चम्पावत से चुनाव जीतते ही भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी ने खटीमा से हारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि अगर सीएम चुनाव लड़ने को राजी होते हैं, तो वह इस्तीफा देने को तैयार हैं।
गहतोड़ी ने कहा कि प्रदेश में आज जितनी भी सीटें भाजपा के पक्ष में आई हैं, वह धामी की बदौलत हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि छह माह पूर्व ही प्रदेश के मुखिया का पद संभालने वाले मुख्यमंत्री धामी ने लगातर प्रदेश की सेवा की है। दुर्भाग्यवश खटीमा की जनता ने उनका साथ नहीं दिया। 
देखें क्या कुछ कहा गहतोड़ी ने।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like