VIDEO: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में लगाई योजनाओं की लड़ी

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट; 
पिथौरागढ़: 12नवम्बर 21: अपने तीन दिवसीय जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिला मुख्यालय के देव सिंह मैदान में आयोजित शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए, जनपद के विकास हेतु कुल 4384.65 (तीन सौ तैतालिस करोड़ चौरासी लाख, पैंसठ हजार) की कुल 126 योजनाओं, कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पेयजल मंत्री उत्तराखंड सरकार बिशन सिंह चुफाल, विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, विधायक गंगोलीहाट मीना गंगोला, अध्यक्ष नगरपालिका राजेन्द्र रावत,अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मनोज सामंत, रेलवे बोर्ड की सदस्य गीता ठाकुर, जिला प्रभारी भाजपा कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र वल्दिया, राकेश देवलाल, महिमन कन्याल, बी एल जोशी जिलाध्यक्ष भाजपा महामण्डलेश्वर विरेंद्रानंद महाराज, आयुक्त कुमाऊं सुशील कुमार, आई जी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक, स्थानीय नागरिक,संस्कृति कर्मी,स्कूलों के बच्चे आदि उपस्थित रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like