Video: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पहुंचे आपदा प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग, प्रभावित लोगों से की मुलाकात, हर सम्भव सहायता का दिया आशवासन

Please Share
टिहरी गढ़वाल: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज आपदा प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग पहुंचे। वह लगभग 11 बजे पूर्वाह्न देवप्रयाग ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। साथ ही उन्होने आपदा प्रभावित लोगों से भी मुलाकात की। मुख़्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित लोगों को हर सम्भव सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को प्रभावितों को अनुमन्य सहायता जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक विनोद कण्डारी, जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव व एसएसपी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देवप्रयाग में प्रस्तावित कोविड केयर सेंटर और नई तहसील का भी निरीक्षण किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like