Video Dehradun: रायपुर क्षेत्र में घटित हत्याकांड में देहरादून पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी 7 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

Please Share
देहरादून: थाना रायपुर के मर्डर केस में देहरादून पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए सभी 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। कल देर रात देहरादून व हरिद्वार पुलिस टीम की संयुक्त घेराबंदी में अभियुक्त मनीष, योगेश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।
देर रात्रि को देहरादून पुलिस टीम व हरिद्वार पुलिस टीम की संयुक्त घेराबंदी में अभियुक्त मनीष, योगेश को पुलिस मुठबेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त मनीष व योगेश द्वारा पुलिस की घेराबंदी देखकर पुलिस पर फायर किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त मनीष व अभियुक्त योगेश के पैर पर गोली लगी। एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्तों के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर एसएसपी हरिद्वार से वार्ता की गई।
एसएसपी देहरादून द्वारा एसपी सिटी देहरादून को अभियुक्तों की जानकारी व कोऑर्डिनेशन के लिए के लिए हरिद्वार भेजा गया। घायल बदमाशो को उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया।
पुलिस मुठबेड में गिरफ्तार अभियुक्तों मनीष कुमार सिंह ग्राम नारायणगढ़ थाना रेवती जनपद बलिया उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वहीं योगेश निवासी ललसाना थाना गंगानगर मेरठ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like